DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
04 सितम्बर। प्रदेश हैंडबाल संघ ने अपनी आगामी रणनीति तैयार कर दी है। इसके तहत खेल में नियमों को उललंघना करने पर उसे तीन साल के लिए बाहर कर दिया जाएगा। साथ ही वह तीन साल तक किसी भी तरह की जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल के आयोजनों में सम्मिलित नहीं होगा। शुक्रवार को प्रदेश हैंडबॉल संघ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष भरत साहनी की ने की। इस बैठक में कोविड-19 को देखते हुए प्रदेश द्वारा जारी की हुई गाइडलाइंस मध्य नजर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जिसमें की खिलाड़ियों के लिए सरकार द्वारा दी गई दिशा निर्देश के तहत प्रेक्टिस सेशन व खेल संघ में पारदर्शिता बनी रहे।
इसके लिए हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संग प्रदेश से प्रत्येक खिलाड़ी का पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। बैठक में डिसिप्लिन कमेटी का भी गठन किया गया जोकि खिलाड़ियों द्वारा डिसिप्लिन को मेंटेन करेंगे अथवा जो खिलाड़ी डिसिप्लिन पालन नहीं करेगा उसे तीन साल के लिए किसी भी तरह की जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल के आयोजनों में सम्मिलित नहीं होने दिया जाएगा। तीन साल के लिए उस खिलाड़ी को बैन कर दिया जाएगा। इस बैठक में विशेष तौर पर जिला के अध्यक्ष, सचिव व प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहे। वह मुख्य रूप रूप से प्रदेश सचिव नंदलाल, प्रवेश शर्मा, देशराज ठाकुर, राजेश शर्मा, मनोज चौहान, आशीष डिलो, व नरेश गांधी मौजूद रहे।















