नई दिल्ली
03 मार्च : कैंब्रिजशायर में मौजूद बार हिल गांव में पुरातत्वविदों को इंसान की खोपड़ी से बनी 2000 साल पुरानी कंघी मिली है। बार हिल गांव में तीन साल से खनन चल रहा था, जो 2018 में खत्म हुआ। कई पुरातन वस्तुएं मिलीं। ये करीब 750 बीसी से एडी 43 तक की हैं। यानी लौह युग जिस कंघी का बात हो रही है वो 2 इंच लंबी है, इसमें करीब एक दर्जन दांत हैं। इसे म्यूजियम ऑफ लंदन आर्कियोलॉजी में रखा गया है।
पुरातत्वविदों ने इस कंघी को बार हिल कॉम्ब नाम दिया है। बार हिल गांव में हुई खनन से करीब 2.80 लाख प्राचीन वस्तुएं मिली हैं। जिनकी अब भी जांच चल रही है। फिलहाल इस कंघी के इस्तेमाल को लेकर आर्कियोलॉजिस्ट पुख्ता नहीं हैं। इसका इस्तेमाल बाल संवारने के लिए होता था। सजावट के मकसद से होता था। या फिर इसे ताबीज की तरह पहनते थे। क्योंकि इस कंघी के बीच में एक गोल छेद भी है।
इस कंघी को देख कर पुरातत्वविदों ने अंदाजा लगाया है कि लौह युग के लोग किस तरह से इंसानी शरीर के अवशेषों का इस्तेमाल करते थे। इनमें कुछ परंपराएं भी हो सकती हैं। प्राचीन वस्तुओं के जानकार माइकल मार्शल कहते हैं कि बार हिल कंघी से लगता है कि उसका लौह युग में कितना महत्वपूर्ण स्थान था। यह स्थानीय समुदायों के बीच ताकतवर वस्तु मानी जाती रही होगी।