DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सोलन में बीते तीन दिनों में 17 खाद्य पदार्थों के सैम्पल भरे है। विभाग द्वारा इन सैम्पलों को जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेज दिया है। इन सैम्पलों की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई करेगा साथ विभाग ने जांच के दौरान कोटपा एक्ट के तहत एक चालान भी किया है, जबकि एक मांस की दुकान में सेनेटाइजेशन को लेकर व शॉप लाइसेंस न दिखने पर भी चालान किया गया है और विभाग ने इन सभी को साफ सफाई रखने की हिदायत भी दी है।
उधर, शहर में दुकानों का निरिक्षण करने आई जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक गोदाम को सीज कर दिया है। बताया जा रहा है कि जब तक विभाग आगामी कार्रवाई पूरी नहीं करेगा तब तक गोदाम को खोलने की अनुमति नहीं होगी। शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग नेे यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश में प्रतिबंधित गुटका व पान मसाला को लेकर विभाग के पास शिकायत आई थी। इसको लेकर विभाग ने शहर की दुकानों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान शहर के एक व्यापारी द्वारा गोदाम नहीं दिखाया, जिसको लेकर विभाग ने व्यापारी के गोदाम को सीज कर दिया है। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि शहर में रोजाना विभाग द्वारा कार्रवाई कि जा रही है। विभाग की टीम पूरी तरह मुस्तैद है और हर प्रकार ने बाजार में बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि सोलन शहर में विभाग लगभग एक सप्ताह से लगातार औचक निरीक्षण कर रहा है। साथ ही विभाग को पिछले दिनों बाजार में प्रतिबंधित तम्बाकू उत्पादों को बेचने की शिकायत भी मिली थी। इसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकानों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। इसी को लेकर विभाग ने कार्रवाई भी की है। कोटपा एक्ट के तहत एक चालान भी किया है, जबकि टीमको एक व्यापारी द्वारा गोदाम में निरीक्षण न कराने पर विभाग ने गोदामको सीज कर दिया हैं।
इन17 खाद्य पदार्थों के सैम्पल भरे
विभाग द्वारा जिला से हल्दी पाउडर, ब्लेक विनेगर,सॉस, आम का आचार, पुदीना चटनी, रेड चिल्ली सॉस, मैरी 18 चिकन, दूध,दही, लस्सी, ब्रेड, बेसन के तीन, कश्मीरी मिर्च, मैंगो ड्रिंक व मिक्स आचार केसैम्पल भरे गए है।














