खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे सैम्पल, गुणवत्ता जांच के लिए भेजे सीटीएल कंडाघाट

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
10 अक्तूबर। त्योहार सीजन के नजदीक आते ही जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों के अलावा अन्य खाद्य प्रदार्थों के सैम्पल भी एकत्र करने शुरू कर दिए है। इन सैम्पलों को जांच के लिए विभाग सीटीएल कंडाघाट भेज रहा है। विभाग ने सोलन में खाद्य पदार्थों के सैम्पल एकत्र करने पर विभिन्न जगहों से सेम्पलिंग की है। इनमे दो मिर्च पाउडर, जीरा, बेकिंग पाउडर व चार मस्टर्ड ऑइल के सैम्पल भरे गए है। विभाग ने इन्हें जांच के लिए भेज दिया है और लगभग 15 दिन में इन सैम्पलों की रिपोर्ट आने पर विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।

बता दें कि इससे पहले प्रदेश में पानी, सहित बर्फी, सॉस व अन्य सैम्पल फैल हो चुके है। विभाग ने यह सैम्पल विभिन्न जगहों से एकत्र कर जांच के लिए भेजे थे। अब जिला खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन जिला से विभिन्न खाद्य प्रदार्थों के सैम्पल एकत्र कर रहा है, ताकि उनकी गुणवक्ता का पता लगाया जा सके और लोगों की सेहत से भी खिलवाड़ न हो सके।

अकसर देखा जाता है कि त्योहारी सीजन से पहले बाज़ारों में विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री उपलब्ध तो होती है, लेकिन उनकी गुणवक्ता का पता नहीं चल पाता है। साथ बाज़ारों में रंग-बिरंगी मिठाइयां भी त्योहारों में सज जाती है। लोगों की सेहत का ध्यान रखने के लिए इस बाद जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपनी कमर कसी हुई है और बाज़ारों में टीम द्वारा सैम्पल एकत्र किए जा रहे है। खाद्य प्रदार्थों के लिए गए सैम्पल अगर गुणवत्ता पर सही नही उतरते है, तो विभाग आगामी कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाएगा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन को लेकर अब हर जगह से सैम्पल भरे जा रहे है। हाल ही में चार सैम्पल विभाग द्वारा भरे गए है। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई अब रोजाना चलाई जाएगी और सैम्पल भरे जाएंगे।

News Archives

Latest News