खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश, वस्तुओं की समय-सयम पर करें निरीक्षण- ADM

Crime Solan

DNN सोलन 

जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक का आयोजन आज मिनी सचिवालय सोलन में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल की अध्यक्षता किया गया। बैठक में जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं के वितरण की उपलब्धता बारे विस्तृत चर्चा की गई। विवेक चंदेल ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त मामले विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न वस्तुओं की समय-सयम पर निरीक्षण सुनिश्चित बनाएं ताकि ताकि आम लोगों को उचित गुणवत्ता की खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। बैठक में जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने कहा कि राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक बिक्री केन्द्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में 31 जनवरी 2019 तक लगभग 16 करोड़ रुपये की खाद्य वस्तुओं का वितरण उपदान दरों पर किया गया।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जिले में 3 लाख 9 हजार 678 पात्र उपभोक्ताओं के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें से 2 लाख 78 हजार 44 ग्रामीण व 31 हजार 634 शहरी क्षेत्र के व्यक्ति लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि जिला में उचित मूल्यों की दुकानों के निरीक्षण, जमाखोरी-मुनाफाखोरी मूल्य प्रदर्शन, एलपीजी निरीक्षण इत्यादि के 673 निरीक्षण करके 59 हजार 130 रुपये की राशि वसूली गई। बैठक में सहायक पंजीयक सहकारी सभा सोलन ने बताया कि जिले में सहायक पंजीयक सहकारी सभाये द्वारा 21 निरीक्षण किए गए। क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा 18 निरीक्षण किए गए। बैठक में समिति द्वारा विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत जगनी तथा बद्दी के वार्ड नंबर 1 तथा 2 में उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतु आवेदन मांगने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सोलन के वार्ड नंबर एक में एक उचित मूल्य की दुकान आबंटित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने जानकारी दी कि जिला में 99 प्रतिशत राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ा जा चुका है।

News Archives

Latest News