खाद्यान्नों के परिवहन कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

02 जुलाई ज़ि़ला सोलन में खाद्यान्नों के परिवहन, ढुलान व मजदूरी की दरें वर्ष 2022-2023 के लिए निर्धारित की जाएंगी। यह जानकारी ज़िला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने दी।
उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पीईजी सोलन स्थित क्यार से हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के विभिन्न थोक गोदामों तक खाद्यान्नों के परिवहन कार्य, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक गोदाम धर्मपुर, अर्की व कण्डाघाट में खाद्यान्नों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के मजदूरी कार्य के लिए दरें निर्धारित करने के लिए निविदाएं 15 जुलाई, 2022 को दोपहर 01ः00 बजे तक आमन्त्रित की गई हैं। यह निविदाएं उसी दिन दोपहर बाद 03ः00 बजे उपायुक्त सोलन या उनके प्रतिनिधि के सम्मुख खोली जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इच्छुक निविदादाताओ से भारतीय खाद्य निगम के मुख्य केन्द्र पीईजी सोलन स्थित क्यार से परिवहन कार्य के लिए निविदा भरने के लिये निर्धारित फार्म एक हजार रुपये प्रति फार्म तथा हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक गोदाम धर्मपुर, अर्की व कण्डाघाट में मजदूरी कार्य के लिए प्रति फार्म 100 रुपये की अदायगी करके ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन के कार्यालय से 14 जुलाई, 2022 सांय 04ः00 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि निविदादाता द्वारा फोटोस्टेट किया हुआ प्रपत्र मान्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News