खाई में गिरी कार 1 की मौत

Crime Kasauli Solan

DNN सोलन
जिला के कसौली क्षेत्र में एक कार के खाई में गिर जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना कुठाड़ के तहत खजरेट गांव के निकट घटी। यहां पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर की यह निजी कार गडख़ल से बनलगी की ओर आ रही थी। कार जैसे ही खजरेट नामक स्टेशन पर पहुंची तो चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया व कार गहरी खाई में गिर गई। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे व गंभीर रूप से घायल कार सवार को 108 एंबुलेंस की मदद से धर्मपुर चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन कार चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राजकुमार लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News