खाई में गिरी कार, हादसे में एक ही गाँव के 4 लोगों की मौत

Himachal News

DNN चौपाल
08 जुलाई। चौपाल के कुपवी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर के समय एक कार आनियांत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमे कार में सवार 5 लोगों में से 3 मौके की पर मौत हो गई व एक महिला 42 वर्षीय विद्या देवी ने रस्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय रोशन, 33 वर्षीय राजेंद्र व 70 वर्षीय जीवन सिंह के तौर पर हुई है यह सभी एक ही परिवार के सदस्य व बाग मझोली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतको में से रोशन व राजेंद्र शिक्षा विभाग में टीजीटी के पद पर कार्यरत थे। वहीँ हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति रणबीर को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है। डीएसपी चौपाल राज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ व्यक्ति मृतक रोशन का सगा भाई है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News