खड्ड से मिला व्यक्ति का शव, एक महीने से था लापता

Crime Others Sirmaur

DNN पांवटा साहिब।

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के दोपहरिया खड्ड से पुलिस ने आज शाम एक 43 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक पिछले करीब एक महीने से लापता था। निर्वस्त्र हालात में खड्ड से संदिग्ध हालात में बरामद शव की पहचान परिजनों ने मृतक के कपड़ों व चप्पलों से की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है, जहां बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां दोपहरिया खड्ड अतवाड में मिले शव की शिनाख्त राम सिंह निवासी गांव बालीवाला के रूप में की गई है। शव की शिनाख्त मृतक राम सिंह की पत्नी मत मट्टो देवी व विजय कुमार पुत्र स्व जीत सिंह ने की है। मृतक के कपड़ों व चप्पलों को देखकर की शव की पहचान हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, जिसे शवगृह पांवटा साहिब में रखा गया है, जिसका कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
मामले की पुष्टि पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने की है। उन्होंने बताया कि 43 वर्षीय राम सिंह पिछले एक माह से लापता था। दिमागी तौर पर बीमार होने के कारण उसका उपचार चल रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम बुधवार को करवाया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

News Archives

Latest News