क्षेत्रों में एलपीजी सिलेण्डरों की डोर डिलीवरी के परिवहन भाड़ा एवं मजदूरी कार्य के लिए मोहर बंद निविदाएं आंमत्रित

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

17 दिसम्बर। क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन ने बताया कि राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की जिला बिलासपुर में कार्यरत गैस एंजैन्सी घुमारवीं के गोदाम में गैस की लदाई एवं वितरण उपरांत सिलेण्डरों की उतराई, गैस एजैन्सी से सम्बन्धित विस्तार बिन्दुओं पर गैस आबंटन तथा चिन्हित क्षेत्रों में एलपीजी सिलेण्डरों की डोर डिलीवरी के परिवहन भाड़ा एवं मजदूरी कार्य के लिए मोहर बंद निविदाएं आंमत्रित की जा रही है जो 22 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे तक क्षेत्रीय प्रबंधक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, क्षेत्रीय कार्यालय, फेस-2, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी, सपरुन, सोलन जिला सोलन 173211 के कार्यालय में प्राप्त हो जानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्राप्त निविदाओं को 22 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे निविददाताओं या उनके प्रतिनिधियों के सामने क्षेत्रीय कार्यालय सोलन में खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि निविदा प्रपत्र को निविदा की अंतिम तिथि 22 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक तथा उस से पूर्व किसी भी कार्य दिवस 10 बजे से 5 बजे तक क्षेत्रीय कार्यालय सोलन में 5 हजार रुपये का भुगतान कर प्राप्त किया जा सकता है।

News Archives

Latest News