क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के सभागार में प्लस पोलियो अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन

Kullu Others

DNN कुल्लू

11 फरवरी।  क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के सभागार में सघन प्लस पोलियो  अभियान को लेकर कर्मचारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिला के खंड चिकित्सा अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा कार्यकर्ता के अतिरिक्त अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि जिला कुल्लू में 14 फरवरी से सघन प्लस पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जिला कुल्लू के शून्य से 5 वर्ष आयु वर्ग के 35 हजार 908 नौ निहालों को जिंदगी की दो बूंदे यानी पोलियो ड्राप्स पिलाई जाएगी। नगर ब्लाक में 11 हजार 520 नौ निहालों को , जरी में 9 हजार 530, बंजार में 5 हजार 892, आनी में 3 हजार 720, निरमंड ब्लाक में 3 हजार 855 तथा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 1 हजार 391 बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला में 401 आईपीपीआई बूथ स्थापित किए जाएंगे, जिसमें नगर ब्लाक में 78, जरी में 107, बंजार में 76, आनी में 82, निरमंड ब्लाक  में 54 तथा क्षेत्रीय अस्पताल में 4 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। गत वर्ष प्रथम राउंड में जिला में 36 हजार 415 उपरोक्त आयु वर्ग के बच्चों को प्लस पोलियो की दवा पिलाई गई थी।  अभियान के अंतर्गत जिला के 3 हजार 56 गांवों के 92 हजार 178 घरों को कवर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस अभियान को अंजाम देने के लिए 1 हजार 594 कर्मचारियों की पोलियो बूथों पर तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त 89 पर्यवेक्षकों भी तैनात किए जाएंगे। 13 ट्रांजिट स्थल चिन्हित किए गए हैं जिसमें से नगर ब्लाक में 1, जरी में 4,  बंजार तथा आनी में 2-2 , निरमंड ब्लाक में 1 तथा आरएच कुल्लू में 3 स्थान चिन्हित किए गए हैं। इसके साथ ही 11 विशेष क्षेत्रों को भी कवर किया जाएगा जिसमें नगर ब्लाक में 4, जरी में 6 तथा आर एच कुल्लू में 1 क्षेत्र को चिन्हित किया गया है।
इसके अतिरिक्त जिला कुल्लू में 11 एचआरए स्थल यानी उच्च जोखिम वाले क्षेत्र  चिन्हित किए गए हैं जिसमें 474 घरों में शून्य से 5 वर्ष आयु वर्ग के 369 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी जिसके लिए 11 टीमों का गठन किया गया है।

News Archives

Latest News