कौन बनेगा करोड़पति में थोड़ी ही देर में दिखाई देंगे सोलन के आशीष शर्मा

Himachal News Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो
14 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में रहने वाले आशीष शर्मा कुछ ही देर में कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर दिखाई देंगे। आशीष शर्मा के कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठने के लिए सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। आशीष शर्मा के पिता अशोक शर्मा स्वास्थ्य विभाग में तैनात है और माता देवठी स्कूल में अध्यापिका है। आशीष शर्मा 20 वर्ष के है और कालेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे है। कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठने व बेहतर प्रदर्शन करने पर हिमाचल प्रदेश फार्मशिस्ट एसोसिएशन जिला सोलन इकाई ने भी आशीष शर्मा को हिमाचल व अपने माता-पिता का नाम रोशन करने पर बधाई दी है। जिला सोलन इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र नय्यर ने कहा कि यह एक बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि हिमाचल के आशीष शर्मा कौन बनेगा करोड़पति के सबसे छोटे कंटेस्टेंट है। उन्होंने आशीष व उनके परिवार जन को बधाई दी है। आपको बता दें कि आशीष शर्मा बुधवार व गुरुवार को कौन बनेगा करोड़पति में दिखाई देंगे।

News Archives

Latest News