कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित शिकायत निवारण के लिए टोल फ्री नम्बर 1077 पर करें बात

Others Solan

DNN सोलन

21 मई। सोलन जिला में कोविड-19 महामारी के संकट काल में विभिन्न शिकायतों के निपटारे के लिए टोल फ्री नम्बर 1077 स्थापित किया गया है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के नोडल अधिकारी अनुराग चन्द्र शर्मा ने दी।
अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि यह टोल फ्री नम्बर 24ग7 कार्यरत है। जिला आपात संचालन केन्द्र (डीईओसी) में 1077 पर किसी भी समय कोविड-19 से सम्बन्धित समस्या के निवारण के लिए बात की जा सकती है। इस नम्बर पर कोविड-19 से सम्बन्धित विभिन्न जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
उन्हांेने लोगों से आग्रह किया कि कोविड-19 महामारी के सम्बन्ध में शिकायत एवं समस्या निवारण के लिए 1077 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

News Archives

Latest News