कोविड-19के चलते सेना भर्ती कुछ महीनों के लिए स्थगित: कर्नल राजाराजन

Kullu Others

DNN कुल्लू  ब्यूरो 

19 सितम्बर। भर्ती निदेशक कर्नल एम राजाराजनने बताया कि अक्तूबर 2020 के दौरान मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पिति केनवयुवकों के लिए भारतीय थल सेना में होने वाली भर्ती को कोविड-19 केदुष्प्रभाव के कारण कुछ महीनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। राजाराजन ने कहा कि वर्ष 2020-21की सेना की खुली भर्ती का आयोजन 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2020 तक सैनिक सामान्यड्यूटी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी, सैनिक तकनीकी एविएशन,सैनिक तकनीकी (गोला-बारूद), परीक्षक और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग सहयोगी) पदोंके लिए की जानी प्रस्तावित थी, उसे अब कोविड-19 के दुष्प्रभाव के कारणअगले कुछ महीनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। भर्ती निदेशक ने कहा कि भविष्य में जबकभी भी इस भर्ती का आयोजन किया जाएगा तो उसके लिए पुनः रजिस्ट्रेशन नहीं कियाजाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने 20 सितंबर 2020 तक अपना रजिस्ट्रेशन किया होगा केवलउन्हीं अभ्यर्थियों को भर्ती में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। इसलिए सभीअभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि भर्ती में भाग लेने के लिए वह जल्दी सेजल्दी अपना पंजीकरण सेना की वेबसाइट पर20 सितंबर 2020 तक कर लें।उन्होंने अभ्यर्थियों से शारीरिक अभ्यासकरते रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कभी भी भर्ती की तिथि घोषितहो सकती है।  उन्होंने उम्मीदवारों से यहभी आग्रह किया है कि भर्ती के लिए किसी भी व्यक्ति को पैसे ना दें। दलाल केवल आपको गुमराह कर सकते हैं। उन्होंने कहा भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटराइजड औरपारदर्शी है, इसलिए दलाल इसमें कुछ भी नहीं कर सकता है। उन्होंने यह भी सचेतकिया कि कोई भी उम्मीदवार किसी प्रकार का जाली प्रमाणपत्र भर्ती के मौके पर ना लाएं

News Archives

Latest News