DNN अल्मोड़ा
रामनगर तहसील अंतर्गत मोहान से करीब 12 किमी दूर घुघुतिधार के पास वन क्षेत्र में एक कलमठ पर सोमवार तड़के सुबह एक बाघिन का शव दिखाई देने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रामनगर से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार कार्बेट टाइगर रिज़र्व से सटे अल्मोड़ा फारेस्ट डिवीजन में बाघिन का शव बरामद हुआ है। जिसकी उम्र करीब 5 से 6 साल है। इस बाघिन की मौत की सही वजह मालूम नहीं हो पा रही है। वन विभाग के अधिकारियों व स्थानीय नागरिकों के अनुसार बाघिन के शरीर में कहीं चोट के निशान नहीं हैं। किसी किस्म का कोई घाव के निशान भी नहीं हैं। इस बाघिन को बीती रात ही कुछ ग्रामीणों ने देखा और वन विभाग को सूचना दी। बाघिन के शरीर में कीड़े पड़ चुके हैं और शव से बदबू आ रही है। माना जा रह है कि इस बाघिन की मौत करीब सात-आठ दिन पूर्व ही हो चुकी होगी। बताया जा रहा है कि यह पिछले एक हफ्ते में ही प्रदेश में यह तीसरे बाघ की मौत हो गई है, जो संरक्षित प्रजाति की श्रेणी में है तथा अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं।


















