कोरोना वायरस संक्रमण के चलते होम क्वॉरेंटाइन हुए व्यक्तियों को नहीं तैनात कर सकेंगे विभिन्न कार्यों पर

Chamba Others

DNN चम्बा

जिला प्रशासन ने सभी विभागों के मुखिया अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि वे अपने विभागीय कार्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे व्यक्तियों को कदापि भी तैनात ना करें। जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि होम क्वॉरेंटाइन किया कोई व्यक्ति इस तरह के विभिन्न विभागीय कार्यों में तैनात पाया गया तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उसी विभाग के अनुपालना अधिकारी की होगी। जिला प्रशासन द्वारा जिन विभागीय कार्यों को शुरू करने की अनुमति दी गई है उनमें कोई भी ऐसा व्यक्ति जो होम क्वॉरेंटाइन किया गया है किसी भी सूरत में काम नहीं कर सकता है। उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट विवेक भाटिया ने कहा कि जिन विभागों व  परियोजना प्रबंधन को अपने कार्य शुरू करने की अनुमति दी गई है वह इस संबंध में पूरी तरह से सचेत रहें।

News Archives

Latest News