DNN सोलन
प्रदेश में जहां कोरोना वायरस के नए नए मामले सामने आ रहे हैं। वही कोरोना के मरीज ठीक भी हो रहे हैं। जिला सोलन में एक ओर संक्रमित मरीज ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित इस व्यक्ति के सैम्पल फॉलोअप के लिए जांच को केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए थे। जहां से व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। बता दें कि जिला सोलन से मंगलवार को 276 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इन 276 सैम्पलों में से 271 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि अभी पांच सैम्पल अंडर प्रोसेस है।















