कोरोना पाॅजिटिव मामले आने पर नगर परिष्द कुल्लू का वार्ड नम्बर-11 के कुछ क्षेत्रों को किया सील  

Kullu Others

 

DNN कुल्लू ब्यूरो

21 अगस्त। नगर परिषद कुल्लू के वार्ड संख्या 11 तथा ग्राम पंचायत बल्ह में कोरोना पाॅजिटिव के मामले आने पर इसके कुछ क्षेत्रों को सील करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी डाॅ. ऋचा वर्मा ने आदेश जारी करते हुए नगर परिष्द कुल्लू के वार्ड संख्या 11 में बाबा बालक नाथ सामुदायिक भवन टिकरा बौड़ी को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इस वार्ड के शेष क्षेत्र को कुल्लू की ओर शास्त्री नगर नाला को तथा ग्राम पंचायत बल्ह के वार्ड संख्या 1 को बफर जोन घोषित किया गया है।

आदेश के अनुसार कंटेनमेंट जोन में किसी व्यक्ति अथवा वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, कंटेनमेंट योजना, आवश्यक सेवाएं व मेडिकल इमरजेंसी में तैनात वाहनों अथवा कर्मियों के लिए आवाजाही की छूट रहेगी। कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की होम डिलीवरी की जाएगी। कोई भी व्यक्ति कंटेनमेंट जोन में अपने घर से बाहर न निकलें और न ही वाहन द्वारा अथवा पैदल बाहर सड़क में घूमें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेश तक जारी रहेंगे। उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

News Archives

Latest News