DNN शिमला 9 जनवरी ।
हिमाचल प्रदेश में राज्य में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण मुख्यमंत्री के निर्धारित सभी कार्यक्रम इस महीने की 15 तारीख तक स्थगित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का 10 जनवरी को सुलह निर्वाचन क्षेत्र के लिए, 11 जनवरी को बड़सर, हमीरपुर और 12 जनवरी को नादौन निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया गया है। वहीं दूसरी और प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने नई बंदिशें लागू की है। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश के लोगों को एक बार फिर समय अनुसार ही दुकानें खुली मिलेगी।
वहीं बाजार में दुकानों के खुलने और बंद होने के समय का निर्णय जिला प्रशासन को सौंपा गया है। सरकारी कार्यालय 5 दिन ही खुलेंगे। सरकार ने कोरोना के नए नियमों के तहत पांच दिन का सप्ताह कर दिया है। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। इस दौरान कार्य दिवस में भी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति रहेगी। इसके साथ ही इंडोर एक्टिविटी में 100 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे व मैदानी कार्यक्रमों में यह संख्या 300 से अधिक नहीं होगीं इसके साथ प्रदेश में लंगर, धाम जैसी गतिविधियां पूरी तरह से बंद कर दी गई है। कोविड केस की संख्या को देखकर जिला अधिकारी इस संबंध में निर्णय लेंगे। यह आदेश 10 जनवरी से 24 जनवरी तक लागू रहेंगे।















