DNN सोलन
सोलन पुलिस की एस आई यू टीम ने एक और सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कोटलानाला स्थित एक होटल में छापा मारकर यहां पर ठहरे हुए दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं। जिनकी पहचान मनोज व रजनीकांत के तौर पर हुई है। इनसे पुलिस ने 6. 65 ग्राम चिट्टा बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। आपको बता दें कि सोलन पुलिस कि एस आई यू टीम पिछले कुछ दिनों से लगातार चिट्टा तस्कर व उसका सेवन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा रही है।















