Dnewsnetwork
शिमला पुलिस (Shimla Police) ने चोरी के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल है। पुलिस के अनुसार बालूगंज थाना में पुलिस ने एक मामला शिकायतकर्ता परेश शर्मा निवासी नेरी, तहसील व जिला शिमला के बयान पर दर्ज किया है। इनमें उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गांव मानला में एक वाहन संदिग्ध अवस्था में देखा गया, जिसमें दो महिलाएं भी बैठी थीं। जो इन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की तलाशी लेने पर सफेद बोरी में कॉपर केबल (तार) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मनीशा बिहार उम्र 28 वर्ष अस्थायी निवास झुग्गी-झोंपड़ी फागली, संगीता निवासी बिहार उम्र 20 वर्ष, अस्थायी निवास झुग्गी-झोंपड़ी फागली व मनोज कुमार निवासी गांव अर्यो, लोअर फागली शिमला, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया तथा चोरी की गई कॉपर तार को कब्जे में लिया गया। मामले की जांच थाना बालूगंज द्वारा की जा रही है। इलाका में अन्य वारदातों में इनकी संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है। एसएसपी गौरव सिहं ने आम जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।















