कैथलीघाट में शुरू हुई जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता

Others Solan Sports

Dnewsnetwork

सोलन, 03 अप्रैल। कंडाघाट उपमंडल के कैथलीघाट में शुक्रवार से 11वीं जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 5 अप्रैल तक चलेगी । प्रतियोगिता का आयोजन जिला राइफल एसोसिएशन, सोलन द्वारा Himachal Pradesh Rifle Association के तत्वावधान में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता स्थल महालक्ष्मी फर्नीचर के समीप बनाया गया है, जहां प्रदेश सहित अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता में करीब 350 शूटर भाग ले रहे हैं, जिससे आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
जिला राइफल एसोसिएशन के महासचिव विजय ठाकुर Vijay Thakur ने बताया कि प्रतियोगिता में .22 राइफल (50 मीटर), .22 पिस्टल (50 व 25 मीटर), .32 सेंटर फायर पिस्टल (25 मीटर) तथा 12 बोर ट्रैप शूटिंग स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा 10 मीटर एयर पिस्टल व राइफल प्रतियोगिताएं सोलन बायपास रोड स्थित बालाजी गनफायर शूटिंग अकादमी में आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि प्रतिभागी शूटर्स को प्रतियोगिता के दौरान आवश्यक आर्म्स व एम्युनिशन एसोसिएशन की ओर से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
वहीं, ईश्वर रोहाल ने बताया कि राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य किया गया है। ऐसे में यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आयोजकों द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

News Archives

Latest News