केंद्र सरकार देश को पूंजीपतियों के हाथों बेचना चाह रही है -मुसाफिर

Politics Sirmaur

DNN सराहां ( सुरेश)
9 दिसम्बर । केंद्र सरकार देश को पूंजीपतियों के हाथों बेचना चाह रही है। जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नही करेगी, ये बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गंगूराम मुसाफिर ने सराहां में पत्रकारवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने 3 सालों के जश्न मनाने की तैयारी करने जा रही है लेकिन इन तीन सालों में भाजपा सरकार की कोई भी उपलब्धि नही है। केवल घोषणाएं हुई हैं धरातल पर कुछ नही है। उन्होंने कहा कि पच्छाद के नेता प्रदेश सरकार में बड़े बड़े ओहदों पर बैठे हैं लेकिन पच्छाद के विकास में उनका न तो ध्यान है और न ही कोई योगदान है। केवल अपने चहेतों को लाभ पहुंचाया जा रहा है उन्होंने पच्छाद की विधायक पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि सराहां में उनका जो ऑफिस खोला गया है वो यहां की जनता के लिए केवल शोपीस है और लोग उस दफ्तर का ताला देख कर अपने घर चले जाते हैं। जबकि गरीब लोग उन्हें ढूंढने कहा जाएं।

News Archives

Latest News