केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर

Himachal News Others Shimla
DNN शिमला
20 सितंबर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने बताया कि भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
 अरुण मुंडा 21 और 22 सितंबर 2022 को हिमाचल में होंगे।
 21 सितंबर को वह दिल्ली से उदयपुर (लाहौल स्पीति), धर्मशाला होते हुए हवाई मार्ग से जाने वाले है, जहां वे दोपहर 2 बजे किलाड़ में एक जनसभा में शामिल होंगे।
 विभिन्न कार्यक्रमों के बाद वह भुंतर जाएंगे और सर्किट हाउस कुल्लू में रात्रि विश्राम करेंगे।
 22 सितंबर को अर्जुन मुंडा किन्नौर के नाको जाएंगे जहां वह सुबह 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
 किन्नौर में अनेकों कार्यक्रमों के बाद वह वापस दिल्ली लौटेंगे।

Latest News