DNN सोलन ब्यूरो
03 जनवरी। साल 2021 के पहले दिन से ही भारी संख्या में सैलानी प्रदेश का रुख कर रहे है। अधिक संख्या में वाहनों की आवाजाही के चलते रोजाना सड़कों पर जाम की समस्या उतपन्न हो रही है। रविवार को भी भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही शिमला की ओर व शिमला से कालका की ओर रही। लगातार वाहनों की आवाजाही होने कड़ाके की इस ठंड में पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। रविवार को भी अधिकतर जाम की स्थिति कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर कुमारहट्टी में बनी, कुमारहट्टी बायपास पर वाहनों की लगभग दो किलोमीटर लंबी कतारें लगी रही और वाहन कछुआ चाल चले है। जाम की इस स्थिति से निपटने के लिए पुलिस के जवान मौके पर डटे रहे। उधर, पर्यटन क्षेत्रों में भी रविवार को पर्यटकों की अधिक चहल-कदमी देखने को मिली है। पर्यटन क्षेत्र कसौली व बड़ोग में सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ रही और देर शाम तक इसी प्रकार का माहौल बना रहा।

बता दें कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर भी भारी संख्या में हिमाचल प्रदेश का रुख किया था। हाई-वे पर देर रात तक वाहनों की आवाजाही देखने को मिली थी। ठीक इसी प्रकार साल 2021 के पहले दिन पर्यटकों ने प्रदेश का रुख किया। इसके बाद 02 जनवरी व तीन जनवरी को भी पर्यटकों ने भारी तादाद में प्रदेश का रुख किया है। वाहनों की लगातार आने व जाने आवाजाही देखने को मिल रही है। इसके चलते कालका-शिमला नेशमल हाई-वे पांच पर कुमारहट्टी में वाहनों की देर शाम तक लंबी लाइन लगी रही। हालांकि, हाई-वे ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनात रही, जिन्हें कुमारहट्टी में लगे जाम को खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार की बात करें हाई-वे पर शिमला की ओर जाने वाले वाहनों की अधिकतर कतार रही, जबकि रविवार नीचे की ओर भी लगातार वाहन चले रहे।

गौरतलब हो कि नववर्ष को लेकर जिला सोलन पुलिस ने हाई-वे सहित पर्यटन क्षेत्रों में 306 जवानों की तैनाती की थी, ताकि किसी भी प्रकार के नियमो की अवहेलना न हो सके। साथ ही व्यवस्था ठीक प्रकार से रहे, इसको लेकर नौ सेक्टर भी बांटे गए थे। उधर, हाई-वे पर जाम का कारण फोरलेन निर्माण कार्य भी बना रहा। कुमारहट्टी में भी फ्लाईओवर निर्माण के कारण लगभग 700 मीटर का पेच संकरा होने के चलते यहां पर जाम की समस्या बन रही है।
हर जगह पुलिस का पहरा
पर्यटन क्षेत्रों में पुलिस पूरी तरह से मुस्तेदी से कार्य करती दिखाई दे रही है। किसी भी तरह की नियमों की अवहेलना न हो इसके लिए पुलिस ने सख्ती बरती हुई है। पुलिस द्वारा नाका लगाकर वाहनों को पूरी तरह से चेक भी किया जा रहा है।















