कुमारहट्टी के समीप मृत पाए गए पक्षी, पशु पालन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना

Others Solan

DNN कुमारहट्टी (सोलन) (आदित्य सोफत)

15 जनवरी। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर सोलन-कुमारहट्टी बायपास पर कुमारहट्टी के समीप फिर पक्षियों के मृत मिलने की पशु पालन विभाग को सूचना मिली है। सूचना मिलने के पश्चात पशु पालन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। इन पक्षियों के मरने के बाद लोगों में भी हड़कम्प मचा हुआ है। पक्षी किस वजह से मरे है, इस बारे अभी पता नहीं चल पाया है। जिला रैपिड रिस्पॉन्स टीम भी मौके पर पहुंचने वाली है।

जानकारी के अनुसार कुमारहट्टी-सोलन बायपास पर यह पक्षी मृत पाए गए है। लोगों ने जैसे ही मृत पक्षियों को देखा, तो इसकी सूचना तुरन्त पशु पालन विभाग को दी। पशु पालन विभाग को सूचना मिलने के बाद टीमों को मौके के लिए भेजा गया है।
उधर, बता दें कि कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर इससे पहले चार दिन लगातार मृत मुर्गे फेंके पाए गए है। हालांकि, पशु पालन विभाग ने इनके जांच के लिए जालन्धर लैब में भेजे थे, जहां से यह सैम्पल भोपाल लैब में जांच के लिए भेजे गए है। अब फिर कुमारहट्टी के समीप मृत पक्षी मिले है। विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर सैम्पल करेगी।

क्या कहना है पशु पालन विभाग के उप-निदेशक का
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. भारत भूषण गुप्ता का कहना है कि कुमारहट्टी के समीप मृत पक्षियों की सूचना उन्हें मिली है। सूचना मिलने के तुरंत बाद टीम को मौके पर भेजा गया है। मौके पर जाकर स्थिति का स्पष्ट हो पाएगी और सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

News Archives

Latest News