DNN कुनिहार (चंद्र प्रकाश)
जिला के कुनिहार क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार यहां की हार्टकोर्ट में रहने वाले युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि युवक के घर पर कोई नहीं था और उसके पिता विवाह समारोह में गए हुए थे। उसके पिता को फोन आया कि आज उनका बेटा काम पर नहीं आया है और उसका फोन भी बंद है। इसके बाद उसके पिता घर पहुंचे और अपने पुत्र के कमरे में गए। जिसका दरवाजा बंद था और अंदर से टीवी की आवाज आ रही थी। बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी जब बेटे ने दरवाजा नहीं खोला तो वह घर के पीछे छोटे रोशनदान से कमरे में देखने के लिए गए और पाया कि उनका बेटा फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट सुनीता ठाकुर, उप प्रधान राजेश शर्मा व अपने परिचितों को दे दी। इसके बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।















