DNN सोलन
सोलन के कुनिहार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का कार के नीचे खून से लथपथ अवस्था में शव बरामद हुआ है। घटना की सूख्ना मिलने के बाद पुलिस ने मामलेकी जांच शुरू कर दी है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना कुनिहार के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत जाडली के गांव टूटुआ में एक आदमी का शव गाड़ी के नीचे मिलने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पाया कि यह शव शंकर दास का है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर फौरेंसिक की टीम को बुलाया ताकि मामले का पूरी तरह से खुलासा हो सके। शुरूआती जांच में पुलिस ने पाया कि मृतक ने शराब का सेवन किया था और सड़क के किनारे ही था। इतने में यहां पर एक कार आई। जिसके चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था और यह इस कार की चपेट में आया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी केखिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक सड़क किनारे बैठा था या सड़क पर था। यह गाड़ी की चपेट में कैसे आया। इसको लेकर पुलिस जांच चल रही है।















