DNN सोलन
सोलन जिला की कुनिहार पुलिस ने जुआ खेलते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि कुनिहार की टीम जब गश्त रवाना थी तो शाम के समय विशेष सूत्रों की सूचना के आधार पर कुनिहार के साथ लगते खटनाली जंगल में उमेश ठाकुर ,राजेश कुमार , सुरेश कुमार , व रमेश कुमार ताश के पतों के साथ पैसों को दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे थे। जिनसे कुल 2010 रुपए बरामद हुए है। जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना कुनिहार में अभियोग अधीन धारा 13-6-67 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।















