कुनिहार क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Arki Crime

DNN कुनिहार (चंद्र प्रकाश)

कुनिहार क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कमल के तौर पर हुई है। यह व्यक्ति पिछले कुछ महीनों से कुनिहार में ही किराए का कमरा लेकर किसी निजी संस्था में काम करता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस के अनुसार मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

News Archives

Latest News