डीएनएन पांवटा साहिब
सिरमौर जिला के पांवटा में एक बच्चे को कुत्तों नेनोच कर मार डाला। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में कुत्तों का खौफ है। पांवटा साहिब के अमरकोट में 7-8 आवारों कुत्तों के झुंड ने 7 साल की मासूम विक्की में अचानक हमला बोल दिया। बच्चा खेतों में काम कर रहे अपने मां-बाप के पास जा रहा था। इसी बीच रास्ते में कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। विक्की पर कुत्तों के हमले को देख आसपास बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना गांव वालों को दी। लेकिन जब तक गांव वाले मौके पर पहुंचते, तब तक काफी देर हो चुकी थी। कुत्ते बुरी तरह से नोंच मासूम को मौत के घाट उतार चुके थे। बच्चे को अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां भी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर विक्की के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि उन्हें गांव वालों की इस घटना की सूचना मिली। दरअसल धर्मेंद्र बरेली से यहां खेतों में तोड़ियें की फसल काटने के काम के लिए आया हुआ है। दूसरी तरफ गांव वालों ने कहा कि वह आवारा कुत्तों से बेहद परेशान है।















