किसान 15 दिसंबर 2021 से पहले करवाएं फसल का बीमा

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

15 नवम्बर – कृषि उप-निदेशक डाॅ. प्राची ने बताया कि विभाग द्वारा किसानों की मांग को देखते हुए 12ः32ः16 की 350 मिट्रिक टन तथा यूरिया 46 प्रतिशत नत्रजन की एक हजार मिट्रिक टन की मांग रबी सीजन 2021-22 के लिए की गई थी ताकि किसान इन रासायनिक उर्वरकों का सही प्रयोग कर के अपनी आय को दुगुना करने का लक्ष्य प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग बिलासपुर किसानों को उनकी मांग के अनुसार रासायनिक उर्वरकों को उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्व है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्राधिकृत एजेंसी हिमफैड तथा इफको (विभिन्न्न सोसायटियों) के माध्यम से अब तक जिला के किसानों को 12ः32ः16 रासायनिक उर्वरक 289 मिट्रिक टन तथा यूरिया खाद (600 मिट्रिक टन) किसानों को उपलब्ध करवा दी गई है।  उन्होंने बताया कि तथा जिले की अतिरिक्त मांग की पूर्ति बहुत जल्दी प्राधिकृत एजेंसियों द्वारा की जा रही है ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।उन्होंने जिला में 27000 हैक्टेयर क्षेत्रफल में गेंहू की बीजाई की जाती है तथा किसानों से यह आग्रह है कि 15 दिसंबर 2021 से पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी गेंहू की फसल का बीमा करवाना सुनिश्चित करें।किसान अपनी फसल का बीमा निर्धारित दस्तावेजों सहित नजदीकी लोक मित्र केंन्द्रों में जाकर करवा सकते है ताकि भविष्य में किसी प्रकार के नुकसान की भरपाई की जा सके।

News Archives

Latest News