किशन कपूर पालमपुर में करेंगे तीन नई योजनाओं का शुभारंभ

Kangra Politics
DNN धर्मशाला
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर 21 जुलाई, 2018 को पालमपुर के विवेकानंद मेडिकल इंस्टिट्यूट में तीन नई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य आपूर्ति मंत्री सायं 4 बजे पालमपुर के विवेकानंद मेडिकल इंस्टिट्यूट परिसर में गोकुल गौशाला एवं औषधि पौधारोपण कार्यक्रम तथा कायाकल्प में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन रात्रि ठहराव धर्मशाला में होगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री 22 जुलाई को प्रातः 10 बजे शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

News Archives

Latest News