कालेज के सिक्योरिटी गार्ड ने ही कर डाली चोरी गिरफ्तार

Crime Himachal News Others Solan

DNN सोलन, 22 अगस्त

सोलन पुलिस ने धर्मपुर  में चोरी  के मामले में एक  व्यक्ति  को  गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस व्यक्ति द्वारा कॉलेज से कंप्यूटर का सीपीयू चोरी किया गया था और जब पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया तो खुलासा हुआ कि  यह  देसी शराब लहान बनाकर कॉलेज के छात्रों को बचता रहा है। उसके पास से लाहन भी बरामद हुई। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी केअलावा एक्साइज एक्ट केतहत मुकदमा भी दर्ज किया है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि  रविवार कोरविन्द्र प्रताप सिंह  ने शिकायत दर्ज करवाई है कि  कॉलेज में एक ऑनलाईन परीक्षा आयोजित की गई थी और परीक्षा के बाद परीक्षा प्राधिकरण द्वारा सभी प्रयोगशालाओं व बाहर के दरवाजों को लॉक कर दिया गया था । दिनांक 21 अगस्त को जब परीक्षा होनी थी तो बाहर के दरवाजे का ताला खुला हुआ था तथा लैब का दरवाजा खुला था तथा अन्दर से एक  कम्प्यूटर का गया सीपीयू गायब था । इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की तो खुला हुआ कि  कालेज के सिक्योरिटी गार्ड ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज से यह खुलासा हुआ। इस पर पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र सिंह निवासी सिरमौर के कमरे की तलाशी ली तो वहां पर चोरी किया  सीपीयू बरामद हुआ। साथ ही यह भी खुलासा हुआ कि व्यक्ति देसी शराब लाहन तैयार करता था और कालेज के छात्रों को बेचता था। इसके पास से 15 लीटर देसी लाहन भी बरामद की गई है।

Latest News