कालाअंब में कपड़े की दुकान से 953 ग्राम चूरा पोस्त बरामद

Himachal News Others Sirmaur

DNN कालाअंब

02 मई। सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम ने एक दुकान से 953 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। अन्वेषण टीम ने रविवार को खादरी निवासी एक व्यक्ति की मोगीनंद स्थित कपड़े की दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान 953 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कालाअंब थाना में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

News Archives

Latest News