कालका-शिमला एन.एच. 5 पर डेढ़घराट के समीप मंगलवार दोपहर को पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिर जाने के कारण हाईवे कुछ देर के लिए बंद हो गया। गनीमत यह रही कि जिस स्थान पर यह ल्हासा गिरा उसे कुछ ही दूरी पर फोरलेन निर्माण कार्य चला हुआ था और बड़ी संख्या में मजदूर इस कार्य में लगे थे। यदि ल्हासा थोड़ा दूरी पर गिरता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
ल्हासा गिर जाने के चलते यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए कुछ देर के लिए बंद हो गया जिसके कारण हाइवे पर वाहनों की कतारें भी लग गई
और लोग परेशान भी हुए कुछ देर बाद यहां पर होली निर्माण कार्य में लगी मशीनों के माध्यम से तुरंत ही रास्ते को खिलाने का कार्य शुरू किया गया जिसके बाद पहले रास्ता वनवे हुआ और थोड़ी देर बाद दोनों तरफ के लिए वाहनों के लिए रास्ते को खोल दिया गया।
बता दे कि इन दिनों चंबाघाट से कैथलीघाट तक फ़ॉरलेन का कार्य चला हुआ है। साथ ही अब मानसून भी शुरू हो गया है। मानसून के चलते क्षेत्र में रुक रुक कर बारिश का भी सिलसिला जारी है। जिसके चलते क्षेत्र में ल्हासे भी गिरने शुरू हो गए है।
एसडीएम कंडाघाट डॉ विकास सूद ने बताया कि डेढघाट के नजदीक पहाड़ी से मलबा गिरा था। जिसे हटाकर दोबारा से इस मार्ग पर यातायात को बहाल कर दिया गया है।















