DNN अर्की ,सोलन(पूजा वर्मा )
11 जनवरी सोलन जिला के अर्की में दो लोगों द्वारा गाड़ी में सवार लोगों पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना में 3 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अर्की अस्पताल में प्रारंभिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी और घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
![]()
एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार साहिल कुमार निवासी हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि यह पिछले 2 साल से गाड़ी चलाने का कार्य करता है। सुरेन्द्र इसकी जान पहचान का है और इसने इसे फोन किया व बताया कि गाड़ी लेकर शिमला जाना है। मंगलवार करीब 10 बजे इसे सुरेन्द्र का फिर से फोन आया जिसने कहा कि आज ही शाम को इसके रिश्तेदारों को लेकर शिमला जाना है। तो यह, सुरेन्द्र व सुरेन्द्र का बेटा सुमित व रोहित बिजड में इकट्ठा हुए तथा बिजड़ से करीब 7 बजे शाम सुरेन्द्र की इनोवा गाड़ी में भोटा के लिए चले। गाड़ी को यह ही चला रहा था । समय करीब 9 बजे भोटा से थोड़ा आगे सुरेन्द्र ने गाड़ी को साइ़ में रोकने के लिए कहा तथा सामने घर की ओर ईशारा करते हुए कहा की उस घर से इसके रिश्तेदारों को उनकी गाड़ी में लेकर शिमला जाना है। यह इन्हेरास्ते में मिलेगा और फोन करते रहेगें।
उसके बाद यह सुरेन्द्र के ससुराल गया तथा वहां से उसके ससुर ध्यान चन्द, सास बिमला देवी व सालियां सुनिता देवी व अती देवी को उन्हीं की गाड़ी में बिठा कर शिमला के लिए चला। जब यह गाड़ी लेकर घुमारंवी पंहुचा तो सुरेन्द्र का फोन आया जिसने कहा कि गाड़ी लेकर अर्की रोड़ से जाना है। जब यह गाड़ी चलाता हुआ पिपलुघाट से थोड़ा आगे पंहुचा तो इनोवा गाड़ी साइड में लगी थी। इसने गाड़ी नही रोकी क्योकि इसे भुख लगी थी थोडा सा आगेचलतेहुए सुरेन्द्र ने इसकी गाड़ी से पास लिया तो यह इनोवा केपीछेपीछे चलता रहा करीब 6-7 किलो मीटर आगे आकर सुरेन्द्र ने गाड़ी बीच सड़क में लगाकर रोक दी तथा इसने भी अपनी गाड़ी साइड में लगा दी।
सुरेन्द्र कुमार अपने हाथ में बंन्दुक लेकर इनोवा से उतरा तथा उनकी गाड़ी पर बन्दुक तान कर अगले शीशे पर फायर कर दिया । यह एकदम गाड़ी से उतर गया और इसे फायर नहीं लगा । उसके बाद रोहित भी गाड़ी से उतरा। जिसे सुरेन्द्र ने बंदुक देकर कहा कि फायर कर तो रोहित ने भी एक फायर गाड़ी के अगले शीशे पर किया । जिन फायरों से गाड़ी में अगली सीट में बैठे ध्यान चन्द के सिर में तथा पिछली सीट में बैठी तीनों महिलाओं केशरीर में गोलियों के छररे लगे । इसने वहां से गाड़ी अर्की की तरफ भगाई । उसके बाद सुरेन्द्र भी गाड़ी लेकर इसकेपीछे आया और गाड़ी इसकी गाड़ी के आगे लगा दी तो गाड़ी से रोहित बन्दुक लेकर उतरा और इसकी गाड़ी में ध्यनाचन्द के साथ अगली सीट पर बैठ गया । उसके बाद यह गाड़ी को अस्पताल अर्की ले आया । सुरेन्द्र कुमार अपनी गाड़ी लेकर वहां से भाग गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।















