DNN धर्मशाला
उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला के जमानाबाद क्षेत्र के एक नागरिक का कोविड-19 सेंपल पॉजिटिव आया है तथा उक्त नागरिक को आईसोलेशन सेंटर बैजनाथ में शिफ्ट कर दिया गया है। उपरोक्त व्यक्ति 27 अप्रैल को दिल्ली की एक टैक्सी से घर आया था उसके साथ तीन और नागरिक भी इसी टैक्सी से आए थे, टैक्सी चालक की भी पहचान कर ली गई है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोविड पॉजिटिव नागरिक के संपर्क में आए 24 लोगों की पहचान कर ली गई है तथा उनके टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी नागरिकों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है तथा जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें, घर में बुजुर्गों विशेषकर बीमारों का ध्यान रखें अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय के निर्देश मानें संक्रमण रोकने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करें इसके साथ ही कोरोना योद्वाओं डाक्टरों पुलिस कर्मियों सभी का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए अभी तक कोई दवाई नहीं बनी है तथा लोगों को स्वयं ही अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।















