कांगड़ा जिला में कोविड के एक्टिव केस 393 जबकि 3 संक्रमितों की मृत्यु

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

12 नवम्बर – कांगड़ा जिला में आज शुक्रवार को कोविड संक्रमण के 53 नए मामले सामने आए हैंे और 47 कोविड संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं जबकि आज तीन संक्रमितों की मृत्यु हुई है।
उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा जिला में अब कोविड के एक्टिव केस 393 हैं। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमित नागरिकों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की गई है, होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों को दवाइयां तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

News Archives

Latest News