कांगड़ा जिला में कोरोना पॉजिटिव के आए 11 नए मामले, संस्थागत क्वारंटीन में हो रही 1000 नागरिकों की निगरानी

Kangra Others

DNN धर्मशाला

उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के 11 नये मामले सामने आए हैं। ये नागरिक मुंबई से आए हैं तथा इनको परौर संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था वहीं पर मेडिकल चेक तथा कोविड-19 के सेंपल लिए गए हैं इसमें उपमंडल धर्मशाला के झियोल के तीन, उपमंडल जयसिंहपुर के लम्बागांव के 2, ज्वालामुखी उपमंडल का एक, जयसिंहपुर उपमंडल के सरीमोलग के 3  तथा बैजनाथ उपमंडल के कोहली का एक, उपमंडल पालमपुर के चंजेहड़(भवारना) का एक नागरिक संबंधित हैं। इन सभी को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ के लिए शिफ्ट कर दिया गया है। अब कांगड़ा जिला में कोरोना पॉजिटिव के कुल  24 एक्टिव केस हो गए हैं।
संस्थागत क्वांरटीन में हो रही 1000 नागरिकों की निगरानी
उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में संस्थागत क्वांरटीन में 1000 नागरिकों की निगरानी की जा रही है जबकि जिला में बाहरी राज्यों से आए 52000 नागरिकों को होम क्वारंटीन किया गया है जिसमें से पैंतीस हजार के करीब नागरिकों का होम क्वारंटीन की अवधि पूर्ण होने जा रही है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया कि विभिन्न राज्यों से अब तक छह ट्रेनों में कांगड़ा के नागरिक आए हैं जिसमें बेंगलौर से 157 नागरिक,नागपुर से 24, गोवा से 321,पुणे से 212 तथा चेन्नई से 69 और मुंबई से 248 नागरिक आए हैं जबकि तेलंगाना से 26 नागरिक आएंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई से आए नागरिकों को परौर संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया है जबकि चेन्नई से आए नागरिकों को ज्वालामुखी में संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आ रहे सभी नागरिकों के कोविड-19 के सेंपल भी लिए गए हैं।

News Archives

Latest News