कांग्रेस पार्टी केवल सरकार बनाने के सपने देख रही है-खन्ना

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

18 नवम्बर भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की भाजपा हिमाचल प्रदेश में अपनी ताकत पर सरकार बनाएगी उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को जब परिणाम आएंगे उसमें भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है, कांग्रेस पार्टी केवल सरकार बनाने के सपने देख रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा यह दावा कर रही है क्योंकि हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से हुए है और यह विकास कार्य धरातल पर दिख रहे हैं। भाजपा केवल घोषणाओं की सरकार नहीं चलती उनको पूरा भी करती है, इसलिए भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।भाजपा ने प्रदेश में रिवाज बदलने के संकल्प के साथ चुनाव लड़ा है और यह संकल्प पूर्ण होगा।भाजपा हिमाचल प्रदेश में इतिहास रचने जा रही है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी।हिमाचल प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच अच्छा तालमेल रहा जिसके कारण भाजपा के कार्यकर्ताओ में अद्भुत जोश देखने को मिला।हिमाचल प्रदेश में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने जनसभाओं का आयोजन किया, जिसमे अच्छी संख्या और बड़ा जोश देखने को मिली । भाजपा ने घर-घर जाकर भी प्रचार किया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सक्रिय रूप से भाग लिया।खन्ना ने कहा की पुरानी पेंशन के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने जनता को भटकाने का प्रयास किया , पर हिमाचल प्रदेश के सभी कर्मचारी जानते हैं कि कौन सी पार्टी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम करती है। कांग्रेस सरकारों ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी पुरानी पेंशन की घोषणा की पर अभी तक उसपर कुछ नहीं हुआ।हिमाचल प्रदेश में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर मतदान किया जो कि भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा है।हिमाचल प्रदेश चुनावों में इतिहास रचने जा रहा है और हिमाचल प्रदेश में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनेगी, इससे पहले उत्तर प्रदेश, गोवा , मणिपुर और उत्तराखंड में भी भाजपा ने इतिहास रचा है।

News Archives

Latest News