कांग्रेस ने सोलन में महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन, परवाणू व सोलन के कार्यकर्ताओं ने ही भरी हाजिरी

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

12 नवंबर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोलन में बढ़ती महंगाई के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।  इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं की संख्या कम दिखाई दी, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महंगाई के खिलाफ सरकार को चेताया है। इस प्रदर्शन में सोलन व परवाणू के कुछेक कार्यकर्ता ही दिखाई दिए। इस दौरान कमेटी के जिलाध्यक्ष  शिव कुमार शर्मा ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता का जीना कठिन होता जा रहा है। देश में घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल व डीजल की कीमते बढ़ती जा रही है।  राशन, आलू व प्याज की कीमतें आसमान छू रही है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। किसानों को प्याज व आलू की कीमते आठ रुपए से दस रुपए मिल रही थी, पर आज जमाखोरों के हस्तक्षेप केर चलते यह कीमते 70 से 80 रुपए पहुंच चुकी है। बड़े-बड़े उद्योगों के लिए सरकार ने पैकेज दिए तो दिए जा रहे है, लेकिन यह पैकेज केवल कागजों तक रहते है।इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के खिलाफ की गई गलत ब्यानबाजी पर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि कांग्रेस देश को आजाद करवाने वाली पार्टी है और कांग्रेस का लम्बा इतिहास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने ब्यान वापिस लेने चाहिए और महगाई की और ध्यान देना चाहिए। साथ ही युवाओ के लिए प्रदेश में रोजगार के लिए अवसर प्रदान करने चाहिए।

News Archives

Latest News