DNN सोलन
सोलन ब्लाक कांग्रेस की गई टीम की घोषणा हो गई है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने अपनी टीम में 10 उपाध्यक्ष 8 महासचिव व 10 सचिव नियुक्त किए गए हैं। जबकि कार्यकारिणी में 22 सदस्य बनाया गया है। विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारियों व अन्य फ्रंटल संगठन के सभी अध्यक्षों को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई है। लंबे समय बाद यह कार्यकारिणी घोषित हुई है। इनमें पुनीत शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, रीटा ठाकुर, बनिता, सविता शांडिल, इंद्र सिंह, महंत चंदन दास, सोमदत्त शर्मा, राम गोपाल चौधरी व सुशीला नेगी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महासचिव पद पर भूमिनंद, विशाल शर्मा, केशव कांत, नरेंद्र कुमार, प्रबल चौहान, अशोक ठाकुर, मनीष शर्मा व जमना दास की तैनाती की गई है।
सचिवों में मनीष ठाकुर, अनिल ठाकुर, कर्मदत्त, निशा ठाकुर, सत्या परिहार, सुनीता शर्मा, देवेंद्र कुमार, गुरप्रीत सिंह, भीम सिंह व अनिल वर्मा शामिल है। कार्यकारिणी में सुरेंद्र सेठी, अरविंद गुप्ता, कुल राकेश पंत समेत 22 सीनियर नेताओं को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में सोलन के विधायक कर्नल धनी राम शांडिल, पूर्व विधायक, पीसीसी पदाधिकारी समेत अन्य सीनियर नेताओं को शामिल किया गया है।















