कांग्रेस ने किया सवाल 5 साल में क्यों नहीं लगा फूड प्रोसेसिंग प्लांट

Politics Solan

DNN सोलन
कांग्रेस के मीडिया पेनालिस्ट अमन सेठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले चुनावों के समय में भी सोलन जनसभा करने आए थे और उस समय उन्होंने सोलन के किसानों से यहां पर फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का वायदा किया था, लेकिन भाजपा सरकार को 5 साल बीत गए और फूड प्रोसेसिंग प्लांट का कुछ पता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाना तो दूर सोलन को जो मशरूम सिटी का दर्जा प्राप्त हुआ है। उसके साथ ही सरकार ने खिलवाड़ करते हुए यहां से मशरूम का कंपोस्ट प्लांट ही मंडी जिला के धर्मपुर को शिफ्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि 5 साल पहले सोलन में मोदी की रैली के दौरान किए गए वायदे जुमला साबित हुए है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को मिले 69 नेशनल हाइवे भी प्रदेश के लोगों के लिए जुमला साबित हुए। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार भी बागवानों को इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के नाम पर छला गया है।

News Archives

Latest News