कांग्रेस को झटका पलक राम कश्यप ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

Himachal News Politics Solan

हिमाचल प्रदेश, शिमला, 18 अक्टूबर 2022

टिकट की घोषणा से पहले सोलन में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। कुछ समय पहले तक कांग्रेस के टिकट के दावेदार रहे पलक राम कश्यप ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। आम आदमी पार्टी के शिमला के खलीनी ऑफिस में आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुजीत सिंह ठाकुर की मौजूदगी में पलक राम कश्यप व चतर सिंह रघुवंशी ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन की। पलक राम कश्यप और चतर सिंह रघुवंशी दोनों ही सोलन जिला से ताल्लुक रखते है पलक राम कश्यप गांव कड़ोग के स्थाई निवासी हैं और चतर सिंह रघुवंशी गांव मनोह टिकरी के स्थाई निवासी है।

पलक राम कश्यप हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और हिमाचल प्रदेश सचिवालय में डिप्टी सचिव की पोस्ट पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। चतर सिंह रघुवंशी जी ने 50 साल तक कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया है और साथ ही साथ मशीवर ग्राम पंचायत के प्रधान भी रह चुके हैं।इन्होंने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी को ज्वाइन किया है।

News Archives

Latest News