कांग्रेस की जमीन खिसकी और आप तलाश रही जमीन, हिमाचल में भाजपा पूर्ण जीत की ओर अग्रसर : खन्ना

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

26 सितंबर भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कांग्रेस जमीन खो रही है और आप जमीन तलाश रही है जबकि भाजपा हिमाचल में पूर्ण जीत की ओर बढ़ रही है।
कांग्रेस पार्टी ताश के पत्तों की तरह गिर रही है और इसका ताजा उदाहरण राजस्थान में है जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच पार्टी के भीतर युद्ध चल रहा है।
कांग्रेस बदहाली में है और पूरे देश में और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस में अशांति की स्थिति है।
कांग्रेस एक विभाजित सदन है जिसका कोई मजबूत नेतृत्व नहीं है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हिमाचल में गारंटी दे रहे हैं लेकिन अब यह बिल्कुल स्पष्ट है कि राजस्थान में उनकी अपनी पार्टी की कोई गारंटी नहीं है।
कांग्रेस नेता भारत जोड़ी यात्रा तो चला रहे हैं लेकिन कांग्रेस को एकजुट नहीं कर पा रहे हैं।
कांग्रेस जनता के सामने बिल्कुल अलग चेहरा दिखाकर अपना मजाक बना रही है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को हिमाचल में जमीन ढूंढे नहीं मिल रही है और आप का संघर्ष शत-प्रतिशत असफल होगा।
दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन से लोग खुश नहीं हैं। आम आदमी पार्टी शासित राज्य भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के दौर से गुजर रहे हैं, आप की सरकार बनने के बाद से पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है।
आम आदमी पार्टी से लोग तंग आ चुके हैं।
खन्ना ने कहा कि भाजपा हिमाचल में पूर्ण जीत की ओर अग्रेसर है, लोगों ने सभी दलों में अंतर देखा है और देखा है कि भाजपा ने हिमाचल की आम जनता की कितनी अच्छी सेवा की है।
नरेंद्र मोदी सरकार और जयराम ठाकुर सरकार ने हिमाचल को विकास का नया युग आरंभ किया है।

News Archives