कसौली गोलीकांड में घायल को लेकर CM का बड़ा एलान

Himachal News Politics

DNN चंडीगढ़
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज पीजीआई चण्डीगढ़ जाकर कसौली गोलीकांड में घायल लोक निर्माण विभाग के बेलदार गुलाब सिंह का कुशल क्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। गुलाब सिंह उच्चतम न्यायालय द्वारा कसौली में अवैध निर्माण गिराने के आदेशों की अनुपालना के लिए गई टीम में शामिल था और हमलावर की गोली से घायल हो गया था। मुख्यमंत्री ने गुलाब सिंह की कर्तव्य परायणता की सराहना की और कहा कि उसके उपचार का सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों की टीम से गुलाब सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रोहित सावल सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

 

News Archives

Latest News