DNN शिमला (सुनील परमार)
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद की ताजपोशी के बाद अब प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार भी वीरवार को होगा। इसमें प्रदेश से 3 नए मंत्री बनाए जाएंगे। इनमें बिलासपुर जिला के घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग, सिरमौर के पावटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखराम चौधरी व कांगड़ा जिला के नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया शामिल हैं। कल सुबह सवा 11 बजे राजभवन में इनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। मंत्री पद की दौड़ में दिनभर कई नाम चलते रहे लेकिन देर शाम तक उक्त तीन विधायकों के नाम फाइनल हुए हैं।
