कल सोलन में उपस्थित रहेंगे 3 देशों के राजदूत

Politics Solan

DNN सोलन
सोलन शहर के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में कल होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान 3 देशों के राजदूत भी रैली स्थल के नजदीक उपस्थित रहेंगे और वे रैली को देखेंगे। इसके लिए विशेष व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस रैली में नेपाल, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के राजदूत भी सोलन पहुंच रहे हैं। यह लोग यहां पर भारत के लोकतंत्र में किस प्रकार से चुनाव और प्रचार होता है इसकी जानकारी लेने के लिए आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के प्रभारी व भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेपाल, ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के राजदूतों के यहां आने की जानकारी है और वे रैली में उपस्थित नहीं होंगे लेकिन रैली स्थल के नजदीक से ही पूरी रैली को देखेंगे। उन्होंने कहा कि यह राजदूत भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था व चुनाव व्यवस्था को देखने के लिए यहां पर आ रहे हैं। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

News Archives

Latest News