DNN सोलन
पुलिस ने कर्फ्यू के दौरान बिना वजह घूमने पर 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी और इसी दौरान शूलिनी विश्वविद्यालय के नजदीकी पुलिस ने एक कार को रोका कर चैक किया। कर्फ्यू के दौरान जाने की परमिशन मांगी गई, लेकिन इस संबंध में वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जिस पर पुलिस ने वाहन में सवार राजीव व प्रेमलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















